Kanpur Dehat News: दर्दनाक हादसा एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार जिंदा जला,परिजनों में मचा गया हड़कंप

0
156

न्यूज़लिंक हिंदी। एक दर्दनाक हादसा धरमपुर गौरी गांव में रात को किसी काम से जा रहे एक बाइक युवक पर ग्यारह हजार वोल्टेज की विद्युत तार टूटकर गिर गया। जिससे युवक बाइक समेत जिंदा जल गया।

जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तुरंत भेज दिया। शिवली कोतवाली क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी सुदाम सरसों बेचने का काम करता था। वह शुक्रवार की रात को अपनी बाइक से किसी काम से बाहर जा रहा था। वह धरमपुर व गौरी गांव के बीच पहुंचा ही था कि उसके ऊपर अचानक ग्यारह हजार वोल्टेज का विद्युत का तार टूटकर गिर गया।

जिससे वह और उसकी बाइक पुरी तरह से जलने लगी। वहां से निकल रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क कर लाइट को कटवाया और युवक को सीएचसी के लिए तुरंत भेजा। जहां ईएमओ डॉ. अंकिता चंद्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत होने की जानकारी पर मां रामावती पुरी तरह से बदहवास हो गई। जबकि भाई अजय, भूरा, पंकज, बहन अंजू, मोना, सुरभी, सोनी समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिजली का तार टूटकर गिरने से हादसा होने की बात मुख्य रूप से सामने आई है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here