आफत भरी बारिश ने ढाया कहर ,लोकल से लेकर सड़क तक मुंबई हुई पानी-पानी, 50 फ्लाइट्स भी हुई कैंसिल

0
234

न्यूज़लिंक हिंदी। मुंबई में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण शहर में पानी पानी हो गया , कई इलाकों में जलभराव मुख्य रूप से हो गया। जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 8 जुलाई को पूरे दिन मुंबई में मध्यम से भारी बारिश मुख्य रूप से जारी रहेगी। रात में आंधी आने की मुख्य उम्मीद है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ निचले इलाकों में जलभराव हुआ है और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं हैं। कल्याण-कसारा सेक्शन में खडावली और टिटवाला के बीच लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं हैं।

वहीं बारिश का पानी कम होने के बाद सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। सोमवार सुबह मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन मुख्य रूप से प्रभावित हुआ। करीब 50 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

स्टेशनों पर फंसे हुए यात्री
काम पर जाने वाले लाखों यात्री कई स्टेशनों पर मुख्य रूप से फंस गए है। लोगों को सड़कों, रेलवे ट्रैक, निचले इलाकों में पानी भरे होने, घरों, दुकानों या दफ्तरों में पानी भरने, मेट्रो बंद होने और कई जगहों पर आवागमन बाधित होने का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण एलबीएस रोड में पानी पुरी तरह से भर गया है। यहां स्थित दुकानों के अंदर भी पानी पहुंच गया है। लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विले पार्ले के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित रही और लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य रेलवे ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव भी हो गया है, जिससे मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइनों पर रेल यातायात में देरी हो रही है। बारिश से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप स्टेशनों पर भी मुख्य असर पड़ा है और यहां पर रेल की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here