Gujarat : खोराज में एक हैरान करने वाला मामला, खेल के नाम पर पति ने ही पत्नी से दोस्तों के सामने ही कपड़े उतारने की करी डिमांड

0
117

न्यूज़लिंक हिंदी। गुजरात के खोराज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया ,ट्रूथ ओर डेयर… ये गेम शायद आपने भी खेला होगा। अगर नहीं खेला तो हम आपको बता देते हैं कि इसमें क्या होता है।

कुछ दोस्त घेरा बनाकर बैठते हैं और फिर इनके बीच में एक खाली बोतल को लिटाकर घुमाया जाता है। अब जिस दोस्त की तरफ बोतल का मुंह आकर रुकता है, उसे दो विकल्प दिए जाते हैं। पहला ट्रूथ, यानी उसे किसी सवाल का एकदम सच सच जवाब देना होगा। और दूसरा डेयर, यानी कुछ ऐसा करके दिखाना होगा, जिसे करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।

लेकिन, जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, उसमें एक पति ने इस गेम के नाम पर अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें ही पार कर दीं। इस कहानी की शुरुआत होती है उत्तराखंड के देहरादून से, जब अलीशा की मुलाकात अभय से हुई। वो साल 2011 था, जब एक सोशल इवेंट के दौरान अलीशा और अभय मिले और एक दूसरे को दिल दे बैठे।

अलीशा विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी और अभय एक इंटरनेशनल एयरलाइन में पायलट था। दोनों के बीच अगले आठ सालों तक बातचीत और मुलाकातों का ये सिलसिला लगातार चलता रहा। 2019 में अभय और अलीशा ने शादी कर ली और दोनों कोलकाता आ गए। कुछ दिन यहां रहने के बाद ये दोनों मुंबई में शिफ्ट हो गए।

मुंबई में अलीशा को फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट के तौर पर काम मिल गया। कुछ समय तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद चीजें मुख्य रूप से बदलने लगीं। अभय अक्सर पार्टी के लिए अपने दोस्तों को घर बुलाता और इसके बाद ट्रूथ ओर डेयर गेम खेलता। इस गेम में अभय अपने दोस्तों के सामने ही अलीशा से अश्लील मांग पूरी करने के लिए कहता।

दरअसल, गेम के दौरान जब बोतल का मुंह अलीशा की तरफ आकर रुकता, तो अभय डेयर के नाम पर उससे अपने दोस्तों के सामने ही कपड़े उतारने के लिए कहता ,शुरू में अलीशा को लगा कि उसका पति मजाक कर रहा है, लेकिन जब अभय ने जबरन उससे ऐसा करने को कहा, तो उसे असलियत का अंदाजा हुआ।

अलीशा जब दोस्तों के सामने कपड़े उताारने से मना करती, तो अभय उसके साथ मारपीट करता। अपनी शादीशुदा जिंदगी में अलीशा पांच साल तक ये हैवानियत लगातार सहती रहती। उसने जब-जब मुंह खोला, उसे जुल्म सहने पड़े।

हाल ही में जब दोनों गुजरात के खोराज में शिफ्ट हुए तो अलीशा ने तय किया कि अब वो खामोश नहीं रहेगी। अलीशा ने इस मामले को लेकर गुजरात की पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।अपनी शिकायत में अलीशा ने अभय के ऊपर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर सख्त से सख्त एक्शन लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here