Lucknow : मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर,केजीएमयू में चिकित्सा विश्वविद्यालयों व संस्थानों का होगा नया आधुनिकीकरण

0
125

न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अब स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम बनाने के लिए चिकित्सा विश्वविद्यालयों व संस्थानों का नया आधुनिकीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर इसकी योजना की शुरूआत राजधानी के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से ही होगी। केजीएमयू परिसर में ही लगभग 9.62 एकड़ क्षेत्र में 315 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक सर्जरी विभाग की सात मंजिला नई बिल्डिंग का निर्माण किया जायेगा।

इस भवन में पार्किंग के लिए 2 मंजिला अंडर ग्राउंड बेसमेंट भी तैयार किया जाएगा। इसके साथ बिल्डिंग में एडवांस रोबोटिक सर्जरी सिस्टम, 300 बेड युक्त टीचिंग हॉस्पिटल, 10 ओटी, एक हाइब्रिड ओटी व 12 बेडेड आईसीयू, मॉर्चरी व प्रमुख्य ऑडिटोरियम समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सर्जरी विभाग ने निर्माण व विकास कार्यों की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी है। निजी ऐजेंसी चयन को लेकर आवेदन भी पूर्ण रूप से मांगे गए हैं। निर्माण व विकास कार्यों को टर्न-की बेसिस पर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट व कंस्ट्रक्शन मोड में किया जाएगा।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here