नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस काे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेता चुना,प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग मंजूर

0
180

न्यूज़लिंक हिंदी। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब बांग्लादेश के नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस को सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने का पूर्ण फैसला किया गया है।

आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से बांग्लादेश में सरकार विरोधी लहर चल रही थी, सरकार के खिलाफ विरोध को देखते हुए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अब देश छोड़कर जा चुकी हैं।

शेख हसीना और उनकी सरकार का विरोध कर रहे छात्र नेताओं ने कल देर शाम सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज़-ज़मां और राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति कार्यालय में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश में एक अंतरिम सरकार बनाने का मुख्य निर्णय लिया गया।

.बांग्लादेशी सेना ने कई जनरलों को भी बदल दिया गया है, शेख हसीना के करीबी माने जाने वाले कुछ अधिकारियों को डिमोट भी किया गया है। रैपिड एक्शन बटालियन अर्धसैनिक बल के कमांडर जियाउल अहसन को भी बर्खास्त कर दिया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष 78 वर्षीय खालिदा जिया को भी कल वर्षों की नजरबंदी से रिहा कर दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here