Uttarakhand : डॉक्टर के बाद नर्स के साथ कोलकाता जैसी हैवानियत, रेप के बाद गला दबाकर की हत्या

0
214

न्यूज़लिंक हिंदी। कोलकाता जैसी हैवानिय, उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, घटना के समय पहने कपड़े के साथ अन्य जरूरी चीजें बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी ने महिला नर्स की घटना के बाद उसका फोन और पर्स में रखें पैसे लेकर फरार हो गया था।

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में तैनात एक महिला नर्स 30 जुलाई को ड्यूटी के बाद जब घर नहीं पहुंची थी, जिसके बाद 31 जुलाई को वसुंधरा अपार्टमेंट बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी नर्स की बहन ने रुद्रपुर पुलिस को लिखित शिकायत भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू दीं।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बिलासपुर पुलिस को महिला का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। बिलासपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की रेप के गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस दोबारा से सक्रिय हो गई, और पुलिस ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लापता नर्स के पीछे पीछे एक संदिग्ध युवक चलता हुआ दिखाई दिया था। नर्स की पुष्टि होने के बाद सर्विलांस टीम ने घटना के आसपास एक्टिव फोन की जांच तुरंत शुरू की। टीम ने ग्राम तुलसी पट्टी थाना शाही जिला बरेली पहुंच गई, लेकिन टीम को वहां कोई भी नहीं मिला।

उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर टीम ने राजस्थान, यूपी, हरियाणा समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए भी रवाना हो गई, इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध की लोकेशन राजस्थान में मिलने की पुष्टि भी हो गई। टीम ने राजस्थान से मोबाइल संचालक धर्मेंद्र एवं उसकी पत्नी खूशबू को गिरफ्तार कर रुद्रपुर भी ले आए।

पुलिस ने धर्मेंद्र से जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया, 8 अगस्त को महिला के घर से एक डेढ़ किलोमीटर आगे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इसी दौरान महिला का फोन राजस्थान क्षेत्र में कई बार एक्टिव हुआ था।

जिसके बाद हमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से धर्मेंद्र कुमार पुत्र पूरन लाल निवासी बरेली जनपद को गिरफ्तार कर मुख्य रूप से पूछताछ भी की, तो उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के दौरान पहने कपड़े, उसको मोबाइल भी बरामद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here