अब IPL 2025 में एंटरटेनमेंट होगा बेशुमार, जय शाह ने दिए बड़े अपडेट

0
141

न्यूज़लिंक हिंदी। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कई बड़े अपडेट दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान आईपीएल के अगले सीजन से एंटरटेनमेंट बढ़ने की उम्मीद भी जताई है।

जय शाह ने खुलासा किया कि पूरे टूर्नामेंट्स के दौरान 84 मुकाबले खेले जा सकते हैं। अभी तक पूरे सीजन में फाइनल समेत कुल 74 मैच खेले जाते थे। इसमें 10 टीमें पहले 70 लीग मैच खेलती थीं। इसके बाद 3 प्लेऑफ और एक फाइनल मुकाबला भी खेला जाता था।

जय शाह ने आईपीएल को लेकर कई बड़े अपडेट्स भी दिए हैं। उन्होंने लीग में मैच की संख्या को बढ़ाने का संकेत भी दिया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ भी तय नहीं हुआ है। ऐसा करने से पहले बोर्ड खिलाड़ियों के वर्कलोड के साथ लीग के विंडो पर भी विचार करेगा।

उसके बाद ही बीसीसीआई किसी नतीजे पर पहुंचेगा और फिर अंतिम फैसला भी किया जाएगा। कई दिनों से मेगा ऑक्शन को रद्द करके फुटबॉल क्लब की तरह ट्रांसफर सिस्टम को लाए जाने की बात भी चल रही थी। बीसीसीआई सेक्रेटरी ने इस पर बड़ी जानकारी भी दी है।

जय शाह ने खुलासा किया कि जिन फ्रेंचाइजी के पास अच्छे खिलाड़ी भी मौजूद हैं, वो इस बार मेगा ऑक्शन कराने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं। दूसरी ओर जो फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने में नाकाम भी रहे हैं, वो इसके पक्ष में हैं। उनका मानना है कि खेल के विकास के लिए फेरबदल के साथ ठहराव भी जरूरी है।

हालांकि, बीसीसीआई के लिए हर तरह के ओपिनियन मायने रखते हैं और वो किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहता है। इसलिए किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले गहन चर्चा भी की जाएगी।

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम सबसे चर्चित विषय भी बना रहा है, कई खिलाड़ी समेत क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस नियम को हटाने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि इससे खेल पर बुरा असर पड़ा रहा है। इसके अलावा इस नियम की वजह से ऑल राउंडर्स को भी मौका नहीं मिलता। इसलिए इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को खत्म करने की मांग भी उठने लगी थी।

जय शाह ने बताया कि इस मामले पर सभी फ्रेंचाइजी के साथ विस्तार से चर्चा की गई है, इसके अलावा घेरलू टीमों से भी उनकी राय मांगी गई है। इस नियम के पॉजिटिव और निगेटिव साइड को देखा गया। उन्होंने माना कि ऑल राउंडर्स को नुकसान भी हुआ है, लेकिन एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी मौका भी मिलता है।
इसके अलावा बोर्ड को ब्रॉडकास्टर्स के बारे में भी पूर्ण रूप से सोचना है। इसलिए अभी तक इसे हटाने को लेकर कोई फैसला भी नहीं किया जा सका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here