Kolkata की घटना पर डॉक्टर्स ने कर दिया ब्लैक रक्षाबंधन, कानपुर में लोगों को काली राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

0
126

न्यूज़लिंक हिंदी। Kolkata की घटना पर कार्रवाई न होने से डॉक्टर्स ने कर दिया ब्लैक रक्षाबंधनमहिला डॉक्टरों ने साथी डॉक्टरों, मरीज व तीमारदार समेत आदि लोगों को काली राखी बांधी।

साथ ही घर की बेटी, बहू, बहन की तरह ही सभी युवतियों का सम्मान करने और उनको देखने व सोचने का नजरिया बदलने की शपथ भी ली। कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से पूरे देश के डॉक्टरों के साथ ही आम लोगों में भी काफी जोरशोर से आक्रोश है।

दुष्कर्म में शामिल सभी आरोपियों व कॉलेज में घुसकर सबूतों को मिटाने वाले लोगों पर अभी तक कार्रवाई ना होने से पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों रेजीडेंट डॉक्टर छह दिन से हड़ताल में हैं, जिनमे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर भी मुख्य रूप से शामिल है।

इस हड़ताल में जूनियर डॉक्टर के साथ कॉलेज के सीनियर डॉक्टर भी शामिल हो चुके हैं। सोमवार को रेजीडेंट डॉक्टरों ने हैलट इमरजेंसी के आईसीयू के बाहर जमकर नारेबाजी की। उसके बाद पूरे परिसर में घूम-घूमकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

वी-वांट जस्टिस, हत्यारों को फांसी दो समेत आदि नारे भी लगाए गए । हैलट में मौजूद मरीज, उनके तीमारदारों और आम लोगों को काली राखी बांधी। साथ ही बहन-बेटियों व सभी महिलाओं की इज्जत करने की शपथ भी दिलाई। वहीं, लोगों को जागरूक किया कि कभी कोई महिला अकेले और मुसीबत में हो तो उसकी रक्षा कर रक्षक बने, भक्षक नहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here