Kanpur : महापौर प्रमिला पांडेय का गुस्सा,परेड चौराहे के पास मेट्रो के कार्य में बाधा पहुंचाने वाले फुटपाथ को बुलडोजर से दिया तुड़वा

0
178

न्यूज़लिंक हिंदी। परेड चौराहे के पास मेट्रो के निर्माण कार्य पर बाधा पहुंचने वाला फुटपाथ को महापौर प्रमिला पांडेय ने बुलडोजर से तुड़वा दिया। उन्होंने मेट्रो पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार पूरा पैसा दे रही है, लेकिन मेट्रो के बीच के लोग काम ठीक से नहीं कर रहे हैं।

दुर्भाग्य से मेट्रो शहर में काम कर रहा है। वहीं मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी ने महापौर के आरोपों का खंडन करते हुए नियमानुसार काम करने की बात कही है।सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय बड़ा चौराहे के पास अपने गुरु सूर्य नारायण त्रिपाठी से मिलकर दोपहर एक बजे तक लौट रहीं थीं।

परेड चौराहे के पास उनकी गाड़ी जाम में फंसी तो महापौर ने गाड़ी से उतर देखा कि मेट्रो ने सड़क के किनारे छह मीटर का फुटपाथ बना दिया है। जिससे बहुत ही ज्यादा जाम लग रहा है। ठेकेदार को बुलाकर उन्होंने पूछताछ की तो वह कोई वर्क आर्डर नहीं दिखा सका।

महापौर ने नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी, जोन प्रभारी विद्यासागर यादव के साथ ही अन्य कर्मियों को मौके पर तुरंत ही बुलाया। नाप कराकर फुटपाथ को तुड़वा दिया।

महापौर ने ये भी कहा कि छह मीटर का फुटपाथ बनने पर सात मीटर चौड़ी सड़क और छोटी हो जाती। इसके साथ ही नाले का पाइप भी छह इंच का डाला जा रहा है, तो ये सब बहुत गलत है। इस मामले में नगर निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों को जमकर भी फटकार लगाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here