Rajasthan : पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करे चेक

0
247

न्यूज़लिंक हिंदी। आज राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, नतीजे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं।

जिसे परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी चेक भी कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 लिखित परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून 2024 को किया गया था। एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया गया था।

परिणाम आज, 3 सितंबर को घोषित किया गया, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस कांस्टेबल के कुल 3578 पदों को भरा जाएगा। नतीजे जिलेवार घोषित किए गए हैं। एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को अब आगे की चरण की प्रक्रिया के लिए ही बुलाया जाएगा। कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक ही किया गया था।

इसमें सफल कैंडिडेट लिखित परीक्षा में मुख्य रूप से शामिल हुए थे, आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल सीबीटी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब अपने जिले का चयन करें। रोल नंबर और नाम से अपने नतीजे चेक करें। साथ ही जिला पुलिस कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here