Barabanki : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक पर महिला की तहरीर, ब्लैकमेल कर किया निकाह, अब शादी से मुकर गया

0
162

न्यूज़लिंक हिंदी। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसकी तहरीर पर शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा भी दर्ज हो गया है।

आरोप यह कि लिपिक ने महिला की अश्लील फोटो खींचने के बाद ब्लैकमेल कर धमकी देते हुए निकाह भी किया, एक किराए के कमरे में साथ रहा, जब महिला गर्भवती हो गई तो उसे मायके छोड़ आया। महिला तब परेशान हुई, जब आरोपी ने शादी से मुकरते हुए उसके बच्चे को अपनाने से ही इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

बाद में पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़ित महिला जैदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका कहना है कि एसपी कार्यालय में बतौर लिपिक तैनात परवेज आलम पुत्र अब्दुल्ला जीतनगर कस्बा बंकी के रहने वाले हैं। परवेज आलम उसके पिता के पूर्व में जान परिचय के कारण कभी कभार घर आया जाया करते थे।

वर्ष 2021 में उसके पिता तबियत खराब हो जाने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती थे, तभी परवेज आलम घर में चुपके से आ गए व उसका नहाते हुए फोटो को खींच लिया। इसके कुछ दिन बाद परवेज आलम ने उसे फोटो दिखाई और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परवेज फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए शादी का दबाव डाला।

आखिरकार हालात के आगे समझौता कर उसका निकाह 2021 में परवेज आलम के साथ हो गया। निकाह के बाद परवेज उसे लेकर छाया चौराहा के पास बने किराए के मकान में रहने लगा। वह 2023 में गर्भवती हो गयी, इसकी जानकारी जब उसने पति को दी तो डिलीवरी के 3 माह पूर्व परवेज उसे मायके में छोड़कर चले गए। कुछ दिन बाद पता चला कि परवेज आलम पूर्व से ही शादी शुदा है, तथा उसके 3 बच्चे भी हैं।

कुछ समय बाद उसने पुत्री को जन्म दिया। तब एक बार देखने आए परवेज ने मोबाइल ही बन्द कर लिया, वह अपने परिवारवालों के संग परवेज के घर जीतनगर गयी तो वहां उससे अभद्रता की गई, परवेज ने कहा कि यह मेरी लड़की नहीं है और तुमसे कोई भी शादी नहीं हुयी है। दोबारा आई तो बेटी सहित तुझे मरवा दूंगा। आहत महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लिपिक के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here