न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी में भेड़िए के आतंक के बाद, अब बिहार में सियार का फैला आतंक, पलक झपकते लोगों पर हमला कर देता है। सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर पंचायत के हसन चक बंगरा गांव में सियार ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को काट लहुलहान भी कर दिया है।
इसमें अधिकतर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। सियार की टोली ने गांव में अचानक लोगों पर हमला बोल दिया। यहां खूंखार सियार बच्चों को निशाना बना रहे हैं। बच्चों को नोच-नोच कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल बच्चों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बच्चो की स्थिति काफी खराब है और गांव में दहशत का माहौल है।
गांव के लोगों ने अपने बच्चों को भेड़िए के आतंक से बचाने के लिए हाथों में डंडे भी उठा लिया है, हालांकि आम तौर पर ये शांत जानवर होता है, लेकिन हिंसक क्यों हुआ ये तो जांच में ही पता चल पाएगा।
रात की स्ठिति और भी डरावनी है और ग्रामीण सियार के आतंक के कारण सो नहीं पा रहे हैं। सियार हमले के बाद झाड़ी में छुप जाते हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम जगह-जगह सियार को ढूंढने के लिए सर्च अभियान भी चला रहे हैं। अब तक एक भी सियार पकड़ में नहीं आया है। तीन जगहों पर पिजरे भी लगा दिए गए हैं।
ग्रामीणों ने ये भी बताया की सियार के भय से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, ग्रामीणों ने कहा कि माधोपुर दो पंचायतों के करीब दस हजार से अधिक की आबादी बहुत ही ज्यादा दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में सियारों ने 12 से अधिक लोगों को काट कर घायल भी कर दिया है।

