न्यूज़लिंक हिंदी। एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में देख सकते है कि एक मुस्लिम युवक तंदूर में रोटी सेंक रहा है।
आरोप है कि रोटी बनाने वाला मुस्लिम युवक रोटी सेंकने के दौरान तंदूर के अंदर थूक रहा है, वहीं होटल में खाना खाने वाले एक युवक ने रोटी बना रहे युवक का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस कमिश्नर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की सख्त मांग की है।
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में स्थित एक ए-वन होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, होटल में खाना खाने वाले युवक ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया है कि रोटी बनाने वाला युवक रोटी बनाने के दौरान उसमें थूक रहा है। वहीं वायरल वीडियो मे देखा जा सकता है कि तंदूर में रोटी सेंकने के दौरान युवक तंदूर में ही थूक रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई, लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई करने की सख्त मांग भी की है। एक युवक ने कमिश्नर से शिकायत में कहा है कि ये वीडियो हमने खुद बनाया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक तंदूर में रोटी सेंकने के दौरान उसमें थूक रहा है।

