जानिए एक नया अपडेट, जिससे न केवल इंस्टा या फेसबुक पर ही नहीं, बल्कि अब WhatsApp पर भी लाइक कर सकेंगे स्टेटस

0
238

न्यूज़लिंक हिंदी। जानिए एक नया अपडेट, जो कि व्हाट्सएप पर नया फीचर आया है, जिसके अपडेट होने के बाद यूजर्स स्टेटस को भी लाइक कर सकेंगे।

अभी तक वॉइस कॉल और वीडियो कॉलिंग के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के अलावा मैसेजिंग, वीडियो या फोटो भेजने के लिए बड़ी संख्या में व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

अब व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स की डिमांड को देखते हुए एक मोस्ट डिमांडिंग फीचर भी एड कर दिया है। इसके अपडेट होने के साथ ही व्हाट्सएप के यूजर्स का एप के इस्तेमाल को लेकर और बेहतर अनुभव भी हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस फीचर का व्हाट्सएप यूजर्स लंबे समय से इंतजार भी कर रहे थे।

पहले व्हाट्सएप स्टेटस को देखने के अलावा यूजर्स उस फीचर के जरिए जवाब देने की सुविधा भी रखते थे। अब मेटा कंपनी ने अपनी मोस्ट पॉपुलर व्हाट्सएप सर्विस में नया फीचर ऐडऑन भी किया है। इसके जरिए अब किसी के स्टेटस को लाइक भी किया जा सकता है। अपडेट के साथ ही ये फीचर पहले से मौजूद रिप्लाई बटन के बगल में एक दिल के आकार के आइकन के रूप में दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here