न्यूज़लिंक हिंदी। फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के एक्टर परवीन डबास बुरी तरह से एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं और इस समय मुंबई के बांद्रा स्थित एक होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह शनिवार को वो सड़क हादसे का मुख्य शिकार हुए हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 50 वर्षीय डबास ने “मानसून वेडिंग”, “मैंने गांधी को नहीं मारा”, “खोसला का घोसला”, “द परफेक्ट हसबैंड” और “द वर्ल्ड अनसीन” जैसी हिंदी और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में काम किया हुआ है।
परवीन डबास की पत्नी प्रीति झंगियानी ने एक बयान जारी कर सड़क हादसे की मुख्य जानकारी दी, उन्होंने कहा आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक डबास बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में तुरंत भर्ती किया गया है।
हमें आपको यह बताते हुए बहुत ही ज्यादा दुःख है कि बॉलीवुड अभिनेता और प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शनिवार की सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना के बाद वह होली फैमिली अस्पताल बांद्रा के आईसीयू में भर्ती हैं।

