Mumbai : 25 साल पुरानी मस्जिद को शहीद करने पहुंची BMC की टीम, गुस्साई पब्लिक ने किया पथराव

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी। मुंबई के धारावी में बनी हुई 25 साल पुरानी मस्जिद को लेकर जमकर विवाद हो गया, बीएमसी की टीम मस्जिद को अवैध बताते हुए उसे गिराने पहुंच गई।

मुस्लिम समाज के लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा भी कर दिया। बीएमसी की गाड़ियों पर पथराव भी किया गया। कार्रवाई के खिलाफ गुस्साई भीड़ सड़क पर बैठ भी गई। मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया भी जा रहा है।

समाज का एक प्रतिनिधि मंडल धारावी पुलिस स्टेशन पहुंचा है, जहां वे पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। बैठक के बाद आगे की कार्रवाई भी तय होगी। विरोध करने वाले मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि धारावी के 90 फीट रोड़ पर जिस महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद को अवैध बताया जा रहा है, वह 25 साल पुरानी है।

मस्जिद को अनाधिकृत बताते हुए बीएमसी द्वारा इसे गिराए जाने की कार्रवाई की जानी है, समाज के लोग इसे तोड़ने का विरोध कर रहे हैं। मस्जिद के आसपास मुस्लिम समाज के लोग जुटे हुए हैं। मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी शनिवार सुबह मस्जिद तोड़ने के लिए धारावी पहुंचे, तो प्रदर्शनकारी लोगों ने उनकी गाडि़यों पर पथराव कर दिया।

लोग हंगामा भी करने लगे, टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद था। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाया और ट्रैफिक को क्लियर करने का अनुरोध भी किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की और लोगों से पथराव न करने के लिए कहा। पुलिस के समझाने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क के एक हिस्से का ट्रैफिक क्लीयर कर दिया है। लेकिन वहीं, रास्ते की दूसरी और समाज लोग बैठ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here