Stock Market : शेयर बाजार ने रच दिया इतिहास, अब सेंसेक्स में पहली बार आंकड़ा हुआ 85,000 के पार, निफ्टी ने भी बना दिया रिकॉर्ड

0
144

न्यूज़लिंक हिंदी। आज भारतीय शेयर बाजार ने रच दिया नया इतिहास, शुआती गिरावट से रिकवरी करते हुए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं।

सेंसेक्स इंडेक्स ने आज पहली बार लगभग 85,000 का लेवल पार कर लिया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज अपना नया रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है। निफ्टी भी लगभग 25,971 के स्तर पर पहुंच, जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल भी है।

हालांकि जब बाजार खुला तो शेयर बाजार में बीते तीन दिनों से जारी तेजी पर मुख्य ब्रेक लग गया था। लेकिन आज यानी मंगलवार, 24 सितंबर को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में ही खुले। प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 67.88 अंक की गिरावट के साथ लगभग 84,860.73 के लेवल पर ही खुला। वहीं, निफ्टी 17.60 अंक से गिरकर लगभग 25,921.45 के लेवल पर जाकर खुला।

सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर थे। टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले और टाटा मोटर्स गेनर्स में इसमें मुख्य रूप से शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here