अनुज सिंह एनकाउंटर : शोक में डूबी बहन के आँसू जो शब्द बनकर सबको झकझोर रहे हैं, जाने पूरा मामला

0
157

न्यूज़लिंक हिंदी। सुल्तानपुर डकैती कांड में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने, सवाल उठाते हुए एक्स पर अनुज की बहन का वीडियो साझा किया और लिखा-शोक में डूबी एक बहन के आंसू जो शब्द बनकर सबको झकझोर रहे हैं, लेकिन हृदयहीन व असंवेदनशील लोगों के लिए इनका कोई महत्व नहीं।

एक अन्य पोस्ट में सपा मुखिया ने एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए कहा कि सबसे कमजोर लोग एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं जो बिल्कुल भी नाइंसाफी है। इधर, अनुज के पिता धर्मराज ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में ठाकुर के मारे जाने से अखिलेश की इच्छा पूरी हो गई।

वहीं, अनुज की बहन अमीषा कहा कि जिन्होंने एनकाउंटर किया है, उन पर भी केस हो। सजा कोर्ट देता है न कि एसटीएफ या पुलिस वाले। पुलिस की वर्दी का गलत फायदा बिल्कुल न उठाएं। जिसके ऊपर 36 मुकदमे थे, उसका भी एनकाउंटर करवा देते।

मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर की घटना से भयभीत व्यापारी ने अनुज के पास मौजूद चांदी नई होने और उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने की जानकारी तत्काल व्यापार मंडल के अपने साथियों को दी, जिसके बाद एसटीएफ से इसे साझा भी किया गया।

डकैती का मास्टरमाइंड अमेठी का विपिन सिंह 29 अगस्त को ही रायबरेली कोर्ट में दूसरे मामले में सरेंडर करके जेल चला गया था। अमेठी के ही सचिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और त्रिभुवन को तीन सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार भी कर लिया गया था। 11 सितंबर को डकैती का खुलासा किया गया।

विनय शुक्ला, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह और अरविंद यादव को जेल भेजा गया था। 20 सितंबर को मुठभेड़ में अजय यादव को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान डकैतों से ढाई किलो सोना और 30 किलो चांदी भी बरामद की गई थी।

नेता प्रतिपक्ष बोले- यूपी में मुस्लिम, यादव और ब्राह्मणों के ही हो रहे एनकाउंटर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिवार का उत्पीड़न हो रहा है। वहीं, यूपी में मुस्लिम, यादव और ब्राह्मणों के फर्जी एनकाउंटर लगातार हो रहे हैं।

वह सोमवार को कानपुर के जाजमऊ में इरफान सोलंकी के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। सुल्तानपुर डकैती के आरोप में अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर के बाद मोहनगंज के फरार अरबाज व फुरकान के गांव में भी पूरी तरह से सन्नाटा है। दोनों के परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। गांव के लोग भी मौन साधे हैं। सुल्तानपुर डकैती में मोहनगंज के अशापुर रूरू गांव निवासी अरबाज भी आरोपी है।

पुलिस को उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। अभी वह फरार है। गांव में बहुत ही ज्यादा सन्नाटा है। उसके एक घर पर ताला लगा हुआ है। निर्माणाधीन दूसरे घर में उसके बुजुर्ग पिता शान मोहम्मद व मां रहती हैं। अनुज एनकाउंटर से शान मोहम्मद अनजान थे। पूछने पर बताया कि बेटा अरबाज करीब डेढ़ साल से घर ही नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here