Jammu-Kashmir : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान,जानिए आगे

0
270

न्यूज़लिंक हिंदी। आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को छह जिलों की 26 सीटों पर मतदान पूर्ण रूप से हो रहे हैं, सुबह 9 बजे तक 10.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

श्रीनगर में वोटिंग की रफ्तार धीमी चल रही है और कम लोग ही घरों से वोट डालने के लिए निकल रहे हैं। ये भी बता दें दूसरे चरण के चुनाव में शामिल अनेक क्षेत्र अलगाववादी गतिविधियों के केंद्र रहे हैं, इसलिए इन इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

इस चरण में कश्मीर घाटी की 15 विधानसभा सीटों और जम्मू संभाग की 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है, दूसरे चरण में 26 सीटों पर 25.78 लाख मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मुख्य रूप से करेंगे।

कश्मीर के श्रीनगर जिले के निर्वाचन क्षेत्र हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नापोरा, जदीबल, सेंट्रल शाल्टेंग और ईदगाह में मतदान पूर्ण होगा। बडगाम जिले के खंड बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ और चादूरा में वोटिंग लगातार चल रही है, इसके अलावा गांदरबल जिले के दो निर्वाचन क्षेत्रों कंगन और गांदरबल में भी मतदान हो रहे हैं।

जम्मू संभाग में गुलाबगढ़, रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी, बुद्धल, थन्नामंडी, सुरनकोट, पुंछ हवेली और मेंढर में वोटिंग की जा रही है। जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण में शामिल कई क्षेत्र संवेदनशील भी हैं।

इस चरण में शामिल कश्मीर की सीटों में से ज्यादातर में अलगावादियों का असर भी देखा जाता रहा है, इनमें खनयार , जदीबल, लाल चौक, ईदगाह, हजरतबल आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here