ED ने चीन की बड़ी साजिश का किया पर्दाफाश, चीनी नागरिकों के जब्त किए करीब 25 करोड़

0
182

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रवर्तन निदेशालय ने चीन की बड़ी साजिश का किया पर्दाफाश, एक ऑनलाइन गेमिंग एप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 करोड़ रुपये की रकम को फ्रीज कर दिया है।

जिस गेमिंग एप के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है उसका नाम FIEWIN है, ED ने ऑनलाइन गेमिंग एप FIEWIN में चीनी नागरिकों के क्रिप्टो एकाउंट को भी फ्रीज किया गया है। आरोप है कि ये एप भारत विरोधी गतिविधियों में लंबे समय से यह लिप्त भी रहा है। ED की जांच में पता चला है कि इस गेमिंग एप के जरिए भारत से 400 करोड़ रुपये चीन को पहुंचाया गया है।

कुछ दिन पहले ही ED ने इस गेमिंग एप के खिलाफ देश मे कई जगहों पर छापेमारी भी की थी, उस दौरान ईडी ने कई भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया था। उस दारौन आरोपियों से पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ था कि कैसे इस गेमिंग एप के जरिये भारत का 400 करोड़ चाइना पहुंचाया गया है। ED ने इस एप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग धोखाधड़ी को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

अब ईडी ने पीएमएलए के तहत जांच में पाया कि चीनी नागरिक भारतीय नागरिकों की मदद ये एप चला रहे हैं , इस ऐप के जरिए ऑनलाइन गेमर्स से इकठ्ठा किए गए पैसे कई लोगों के बैंक खातों में कर दिए जाते हैं। इसके बदले एप मालिक रिचार्ज को कमीशन देते थे। जांच में पता चला कि अरुण साहू और आलोक साहू, जो उड़ीसा के राउरकेला के रहने वाले हैं ,उन लोगों ने रिचार्ज कराने वाले शख्स के तौर पर काम किया था।

ऐप से उनके बैंक खातों में जो पैसे आए उसे क्रिप्टो करेंसी में बदला गया था, उन्होंने इस ऐप से कमाई क्रिप्टो करेंसी को विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज बिनेंस पर चीनी नागरिकों के वॉलेट में जमा और लॉन्डर भी किया। ईडी की अब तक की जांच से पता चला है कि इस ऐप आधारित धोखाधड़ी से करीब 400 करोड़ रुपये की गई है और ये पैसा चीनी नागरिकों के नाम पर 8 बिनेंस वॉलेट में जमा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here