Stock Market : अब तोड़े शेयर बाजार ने सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहुंचा 85,400 के पार, निफ्टी नए शिखर पर

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी। अब तोड़े भारतीय शेयर बाजार ने सारे रिकॉर्ड, निफ्टी 50 इंडेक्स 26,000 अंक के ऊपर 26,005 अंक पर खुला, जबकि सेंसेक्स 85,000 के लेवल को पार करते हुए 85,167 अंक पर जाकर खुला।

जिसके कुछ समय बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स ने लगातार छठे सत्र में नया ऑल टाइम हाई लेवल हासिल किया है, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों और घरेलू निवेशकों के उत्साह से बाजार को पूर्ण समर्थन मिला है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 85,433.31 और निफ्टी लगभग 26,075.20 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है,आज का कारोबार कुछ धीमा शुरू हुआ था, लेकिन आखिरी आधे घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी देखी गई सेंसेक्स 150 अंक बढ़कर 85,322.84 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 43.20 अंक बढ़कर 26,047.35 पर पहुंच गया।

सुबह 10 बजकर 10 मिनट के करीब सेंसेक्स 247.00 अंक की बढ़ोतरी के साथ निफ्टी 68.65 अंक बढ़कर 26,072.80 के लेवल पर कारोबार कर रहा था,
बीते दिन यानी बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर ही बंद हुआ था। दिन केकारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 85,247 और 26,032 का नया ऑल-टाइम हाई लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here