Kanpur Fraud Case: 64 साल के बुजुर्ग को 25 साल का युवा, नाम पर जाल में फंसाया, 35 करोड़ के फ्रॉड के मामले में आरोपी की तलाश

0
189

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में 64 साल के बुजुर्ग को 25 साल का युवा, इस नाम पर लोगो को जाल में फंसाया। 35 करोड़ की ठगी के मामले में फरार चल रहे दंपति ने अपने रिश्तेदार के माध्यम से पुलिस को सफाई पेश की है।

दंपति ने सभी आरोपों को मुख्य रूप से निराधार बताया है और कहा है कि उन्होंने कभी भी किसी को कम उम्र होने का आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इजरायल से कोई भी मशीन नहीं है।

लोगों को इजरायल से मंगाई मशीन में बिठाकर जवान बनाने वाले ठग दंपती अंडर ग्राउंड भी किया हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी भी कर रही है। दंपती के खिलाफ किदवई नगर थाने में रेनू सिंह चंदेल की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

ऐसे में अब ठग दंपती की ओर से रिश्तेदार के माध्यम से सफाई भी पेश की गई है। पुलिस को छह पेज की भेजी गई इस सफाईनामे में दंपती की ओर से हर आरोप से मुख्य रूप से इन्कार किया गया है। दंपती की ओर से उनके रिश्तेदार उत्कर्ष पांडेय परदेवनपुर लालबंगला की ओर से यह पत्र पुलिस को जरिए डाक भी भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here