नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को ई-वेतन सॉफ्टवेयर से, अब वेतन का भुगतान किया जाएगा

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी। अब ई-वेतन सॉफ्टवेयर से, नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम में दिसंबर से व्यवस्था लागू हो जाएगी।

इसके लिए नियमित, संविदा कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का डाटा मानव सम्पदा पोर्टल पर मुख्य रूप से फीड किया जा रहा है। ग्रेच्युटी, एरियर और पेंशन का भुगतान भी ऑनलाइन हो जाएगा।

कर्मचारियों की जानकारी भी ऑनलाइन पूर्ण तरह से मिल जाएगी। नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी से लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी एक क्लिक पर कर्मचारियों की जानकारी ले सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने से कार्यदायी संस्थाओं की मनमानी रुकेगी।

नगर निगम में कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से आउटसोर्सिंग से लगभग 15,000 कर्मचारी लगे हैं। निगम इन कर्मियों का संस्थाओं को भुगतान करता है। संस्थाओं पर कर्मचारियों को कम वेतन देने के साथ ईपीएफ-ईएसआई भी समय से जमा न करने के आरोप भी लगते रहते हैं।

मानव सम्पदा पोर्टल पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नाम, पता, आधार नंबर और बैंक खाता फीड होने से निगम के लिए सूचना लेना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। कार्यदायी संस्थाएं कर्मचारियों के वेतन और ईपीएफ-ईएसआई में गड़बड़ी नहीं कर सकेंगी।

दिसंबर से सभी कर्मचारियों को ई-वेतन पोर्टल से वेतन का भुगतान भी किया जाएगा। इसके लिए नियमित संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का डिटेल मानव सम्पदा पोर्टल पर मुख्य रूप से फीड किया जा रहा है। इससे वेतन सम्बंधी गड़बड़ी पर रोक लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here