न्यूज़लिंक हिंदी। नोएडा से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई, पुलिस इन दिनों 15 साल की एक लड़की से बेहद ही परेशान है।
एक दो बार नहीं यह लड़की तीसरी बार 12 साल के लड़के संग फरार हो गई, दो बार पहले भी पुलिस इस लड़की को बरामद कर घर वापस ला चुकी है। लड़की का परिवार उससे इस कदर परेशान हो चुका था कि वो शहर ही छोड़कर भी जाने लगे थे। लेकिन उससे पहले ही लड़की एक बार फिर 12 साल के लड़के संग फिर से भाग गई।
दोनों कहां हैं अभी कुछ भी अता-पता नहीं, मामला नोएडा के गांव बिशनपुरा का है। लड़की मंगलवार शाम को घर से भाग गई। परिवार बिहार लौट रहा था। तभी देखा कि लड़की वहां है ही नहीं। पिता ऑटो लेने के लिए ही गए हुए थे। तभी मां और छोटी बहन को चकमा देकर मोके से लड़की रफूचक्कर हो गई। परिवार रोते-बिलखते थाने भी पहुंचा। पुलिस से बेटी को ढूंढने के लिए मदद भी मांगी गई।
परिवार मूलरूप से बिहार के दरभंगा का ही रहने वाला है, पीड़ित पिता ने बताया- उनकी दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी 15 वर्ष और छोटी बेटी 12 वर्ष की है। करीब 4 साल पहले वह बेटियों को पढ़ाने के लिए वह नोएडा लेकर आए थे।
बिशनपुरा में किराए पर एक कमरा भी लिया हुआ था। पति-पत्नी दोनों ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके बेटियों को पढ़ा लिखा रहे थे। पिता ने बताया कि फरवरी 2024 में बड़ी बेटी पड़ोस में रहने वाली दो और नाबालिग लड़कियों को साथ लेकर चली गई।

