जहरीली शराब : सीवान से सारण तक जहरीली शराब का मचा कहर, अब तक 20 से अधिक मौत

0
265

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब फिर से कहर बन कर छाई हुई है, सीवान और छपरा के अलग-अलग गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ भी सकती है, मृतक लोगों के परिजनों के मुताबिक, उनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। इन सभी ने घटना से दो दिन पहले शराब पी थी। 12 से ज्यादा लोग बीमार पड़े हैं।

उनका इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है, इनमे दो लोगों की आंख की रोशनी भी चली गई है, सीवान एसपी ने जिले में अवैध शराब पीने से 20 लोगों की मौत की पुष्टि भी की है। घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

सीवान और सारण में शराब पीने से हुई मौतों ने तांडव भी मचा दिया है, कई गांवों में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजन मौत की वजह जहरीली शराब बता रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है। उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

मंगलवार-बुधवार को हुई घटना के बाद सीवान एसपी ने एक थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर भी किया गया है, वहीं 2 चौकी इंचार्ज सस्पेंड भी किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन भी किया गया।

छापेमारी भी की जा रही है, 9 लोगों की गिरफ्तारी की भी खबर है। सिवान पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील भी की है। स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट भी रखा गया है। जो लोग बीमार हुए हैं उनका इलाज लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here