न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा ने रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर अतिविशिष्ट राजकीय अतिथि गृह को छात्रावास बनाने की मुख्य मांग की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री को केआईपीएम-कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, गोरखपुर में होने वाले उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड आर्थिक संघ के 20वें वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन के लिए पूर्ण रूप से आमंत्रित किया। इस दौरान उनके साथ विवि के शिक्षक डॉ. विनय सिंह बघेल भी उपस्थित रहे।
कुलपति ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर आईटी चौराहे से हजरतगंज और चारबाग होते हुए विवि तक बस सेवा शुरू करने का मुख्य अनुरोध भी किया। इस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया।

