न्यूज़लिंक हिंदी। कौशांबी में करवा चौथ की रात एक कलयुगी महिला ने पति को जहरीली मैक्रोनी खिलाकर मार डाला। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे।
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया और मामले की जांच भी शुरू कर दी। एक अन्य घटना में चित्रकूट के राजापुर में एक युवक की मौत हुई। पुलिस जांच पड़ताल भी कर रही है।
कड़ाधाम क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री नगर की एक विवाहिता ने रविवार रात पति को मैक्रोनी में जहर देकर अपने ही पति को मार डाला। जहर मिली मैक्रोनी खाते ही पति की उसकी हालत बिगड़ गई।
आनन फानन परिजन युवक को सीएचसी ले गए, जहां उसकी पूर्ण रूप से मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में भी ले लिया है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बहुत ही बुरा हाल बेहाल है।

