मथुरा: एक्सप्रेस वे पर कार में टोह ले रहे थे शराब की मिल गया इतना सोना कि फटी रह गईं आखें

0
128

लग्जरी कार में मिला 12.5 किलो सोना, जीएसटी, इनकम टैक्स की टीमं जांच में जुटीं

न्यूजलिंक, हिंदीमथुरा। रात को यमुना एक्सप्रेस वे मांट टोल प्लाजा पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम वाहनों से होने वाली शराब अन्य तस्करी की टोह लेने में जुटी थीं। इसी बीच संयुक्त टीम ने दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी कार एंडेवर नंबर यूपी 32 एएल 0033 को चेकिंग के लिए रोका। जिसमें साढ़े 12 किलो सोना के आभूषण बरामद हुए हैं। कार सवार इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। कुछ संदिग्ध पैकेट रखे हुए थे। जब उन्हें खोला तो सोना मिला। पुलिस ने कार में सवार विवेक गुप्ता निवासी सकरपुर दिल्ली और रमेश निवासी सिवान बिहार से सोने के बारे में जानकारी की तो वह कुछ भी नहीं बता सके। इंस्पेक्टर मांट राजित वर्मा ने बताया कि सोने के आभूषणों को देवरिया ले जाया जा रहा था।

 

Mathura News: कल मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जीएसटी, सेल टैक्स सहित अन्य टीमें सोने की जांच में जुटी हैं और कार सवार दोनों लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान यह सोना मिला है जो ज्वेलरी के रूप में डिग्गी में बैग में रखा था। अभी इस मामले की जांच चल रही है।

Mathura: अज्ञात वाहन ने वैगनआर कार को मारी टक्कर ,तीन की मौत, दो घायल

जीएसटी और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोना को देवरिया बिहार ले जाया जा रहा था, जिसकी जांच की जा रही है।

वर्जन
यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में एक एंडीवर कार से सोने की करीब 12.5 किलो को ज्वैलरी बरामद हुई है। इसके बारे में जीएसटी विभाग व इनकमटेक्स विभाग को सूचित कर दिया गया है तथा उनके द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
-त्रिगुण विशेन, एसपी देहात मथुरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here