Health Alert: लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या हुई 1550 के पार, अब मिले 56 नए मरीज

0
277

न्यूज़लिंक हिंदी। लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या हुई 1550 के पार, जिले में 24 घंटे में डेंगू के 56 नए मरीज अब तक मिले हैं। सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

सीएमओ का कहना है कि किसी भी मरीज की हालत बहुत ही ज्यादा नाजुक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अब तक जनपद में डेंगू के कुल 1562 और मलेरिया के लगभग 460 मरीज मिल चुके हैं।

सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने ये भी बताया कि मंगलवार को मिले डेंगू के नए रोगी अलीगंज सीएचसी क्षेत्र के 8, इन्दिरानगर-7, बीकेटी-3, चिनहट-3, ऐशबाग-4, सिल्वर जुबली-7, चन्दरनगर-9, सरोजनीनगर-4, मोहनलालगंज-2, एनके रोड-5, गोसााईगंज-2 और टूड़ियागंज सीएचसी क्षेत्र के अब तक मुख्य दो मरीज हैं।

टीम ने मंगलवार को लगभग 1083 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों की मुख्य जांच भी की। इनमें से 8 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस भी मुख्य रूप से जारी की गई। टीम ने विभिन्न स्थलो पर लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराने के साथी ही लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here