न्यूज़लिंक हिंदी। अब यात्रियों के लिए बड़ी राहत , दिवाली और छठ पर यात्रियों को सुगम यात्रा कराने के लिए परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर ली है।
अब 29 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए 4 हजार और अतिरिक्त बसें का संचालन पूर्ण रूप से किया जाएगा। अधिकारियों, कार्मिकों के अवकाश भी रद कर दिए गए हैं। चालकों, परिचालकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
परिवहन मत्री दयाशंकर सिंह ने सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए सभी तैयारियां करने के निर्देश बुधवार को अधिकारियों को दिए। परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि अभी 11000 बसों का संचालन मुख्य रूप से किया जा रहा है।
दिवाली और छह पर यात्रियों की संख्या कई गुना और भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए दिवाली पर दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश, लखनऊ व कानपुर महानगरों के लिए यह विशेषा व्यवस्था की जाएगी।
दिल्ली से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर के अलावा गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ एवं इटावा क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें और भी चलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आवश्यकतानुसार बसों के संचालन को घटा-बढ़ा भी सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, चालकों,परिचालकों कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। औसतन 300 किमी प्रतिदिन संचालन पर 350 रुपये प्रति दिवस की दर से 12 दिन का एकमुश्त 4200 रुपये दिया जाएगा।
13 की पूर्ण प्रोत्साहन अवधि तक ड्यूटी करने पर 400 रुपये प्रति दिवस की दर से प्रोत्साहन राशि 5200 रुपये दी जाएगी। संविदा,वाह्य स्रोत चालकों,परिचालकों को निर्धारित मानक से अधिक किमी अर्जित करने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा।
13 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के कार्मिंकों को एकमुश्त 2100 रुपये और 12 दिन की ड्यूटी पर एकमुश्त 1800 रुपये संयुक्त रूप से दिए जाएंगे।

