न्यूज़लिंक हिंदी। YouTube, एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जो कि वीडियो देखने और संगीत सुनने से लेकर ब्राउज़िंग तक हर चीज़ के लिए एक जाना-माना हैं।
जो लंबे समय से जेन-जेड और अन्य यूजर्स के लिए बहुत ही ज्यादा पसंदीदा रहा है।
हालांकि, यूजर्स के लिए हमेशा से एक निराशा की बात यह रही है कि उनके मनोरंजन में बार-बार विज्ञापनों का ब्रेक भी लगता रहता है। हालाँकि ये विज्ञापन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कई यूजर्स कम रुकावटें पसंद करेंगे।
इस समस्या को हल करने के लिए, YouTube ने 2024 में अपनी विज्ञापन-मुक्त YouTube Premium सेवा भी शुरू की थी, जिसकी कीमत में उसने हाल ही में बढ़ोतरी भी कर दी है, और इसी के चलते यूजर्स की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
लेकिन उन यूजर्स के लिए अब अच्छी खबर अब ये सामने आ रही है, जिन्हें प्रीमियम की कीमत ज्यादा लगती है और वह पूरी कीमत नहीं देना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार YouTube कथित तौर पर YouTube Premium Lite नामक एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान का परीक्षण कर रहा है, जो विज्ञापनों को कम करते हुए, यूजर्स को अधिक किफायती विकल्प प्रदान करता है।
मिली जानकारी के अनुसार, YouTube Premium Lite का परीक्षण वर्तमान में जर्मनी, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित चुनिंदा देशों में किया जा रहा है, इसके प्लान की कीमत 8.99 डॉलर प्रति माह है, जो इसके नियमित प्लान YouTube Premium की कीमत का लगभग आधा है, जो की लगभग 16.99 डॉलर है।
हालांकि, कंपनी ने इसमें कई फीचर्स की कमी भी कर दी है, जैसे कि प्रीमियम लाइट यूजर्स को YouTube Music, बैकग्राउंड प्ले या ऑफ़लाइन डाउनलोड जैसे कुछ फुल प्रीमियम फीचर्स इस्तेमाल करने को बिल्कुल भी नहीं मिलेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि YouTube प्रीमियम लाइट भारत में उपलब्ध होगा या नहीं और इसमें वार्षिक सबस्क्रिप्शन विकल्प शामिल होगी भी या नहीं। लेकिन अगर यह देश में शुरू होता है, तो इसकी कीमत लगभग 75 रुपये प्रति माह हो सकती है, जो YouTube प्रीमियम के मौजूदा प्लान 149 रुपये से काफी कम है।

