ईरान में हिजाब के विरोध में कपड़े उतारने वाली वह लड़की कहां है, जानिए पूरा मामला

0
389

न्यूज़लिंक हिंदी। हिजाब के विरोध में ईरानी लड़की को यूनिवर्सिटी कैंपस में अपने कपड़े उतारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार की है और लड़की ने देश के सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध में अपने कपड़े भी उतारे। वहीं कुछ रिपोट्स में यह भी कहा गया कि लड़की के साथ मोरैलिटी पुलिस ने गलत बर्ताव भी किया जिसके विरोध में उसने यह कदम उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार, अलीनेजाद ने एक्स पर इस घटना के संबंध में लिखा, ‘ईरान में,यूनिवर्सिटी मोरैलिटी पुलिस ने ‘अनुचित’ हिजाब के कारण एक छात्रा को परेशान किया लेकिन उसने पीछे हटने से इनकार कर दिया।

उसने अपने शरीर को विरोध में बदल दिया, अपने कपड़े उतार दिए और कैंपस में मार्च किया – एक ऐसी व्यवस्था को चुनौती दी जो लगातार महिलाओं के शरीर को नियंत्रित भी करती है। उसका यह कृत्य ईरानी महिलाओं की आजादी की लड़ाई की एक शक्तिशाली याद होगी।

हां, हम अपने शरीर का इस्तेमाल हथियार की तरह करते हैं ताकि एक ऐसी व्यवस्था से लड़ सकें जो महिलाओं को उनके बाल दिखाने के लिए मार भी देती है। पूरे ईरान के बदलाव में बगावत की शुरुआत भी हुई है।

कल इस ईरानी लड़की को ईरान की पुलिस ने पीट-पीट का निर्दय से मार डाला मरने से पहले इसका कई लोगों ने बलात्कार भी किया। कई लोगों ने इससे कहा कि तुम जानती हो तुम्हें इसके लिए मौत भी दी जा सकती है।

तब उस ईरानी लड़की ने कहा कि मैं सोए हुए ईरानी लोगों को जगाने के लिए अपनी कुर्बानी देना चाहती हूं कि तुम लोग उठो और इस निरंकुश शासन को जड़ से उखाड़ फेंको। और वही हुआ पूरे ईरान में जबरदस्त गुस्सा है लोग अंदर ही अंदर सुलग रहे हैं कभी भी बगावत हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here