वेज खाने में हड्डी निकलने से, शिकायत पर होटल हुआ सील, लाइसेंस भी हुआ रद्द

0
215

न्यूज़लिंक हिंदी। वेज खाने में हड्डी निकलने से, शिकायत पर होटल हुआ सील, मध्य प्रदेश के उज्जैन से वेज खाने में हड्डी निकलने का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने एक होटल से खाना ऑर्डर भी किया।

होटल होम डिलीवरी भी करता था, तो एक शख्स ने होटल से सेव टमाटर की सब्जी ऑर्डर की लेकिन उस सब्जी में हड्डी निकली। इसके बाद शख्स ने होटल की शिकायत कर दी। अब उस होटल को सील कर दिया गया है और लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

मनोज चंद्रवंशी ने ऑनलाइन सेव टमाटर की सब्जी ऑर्डर की थी लेकिन जैसे ही उसने अपना पैकेट खोलकर देखा, तो उस सब्जी के साथ हड्डी भी थी, इसके बाद मनोज ने नीलगंगा थाने में इस बात की शिकायत कर दी। यही नहीं मनोज ने फूड डिपार्टमेंट में भी शाकाहारी खाने में हड्डी निकलने की शिकायत कर दी, जिसके बाद प्रशासन की ओर से होटल पर एक्शन लिया गया।

न्यू नसीब होटल में फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी जल्द पहुंचे और उन्होंने जांच भी पड़ताल शुरू की। न्यू नसीब होटल काफी फेमस है, जो एक ऐप्लिकेशन के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी भी करता था। मनोज ने भी ऐप से सेव-टमाटर की सब्जी ऑर्डर भी की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, फूड सेफ्टी ऑफिसर ने दी, अब जब इस होटल की जांच की गई तो सामने आया कि वहां पर वेज और नॉनवेज दोनों खाने एक ही साथ तैयार किए जा रहे थे। न्यू नसीब होटल में न सिर्फ एक किचन में वेज-नॉनवेज खाना तैयार किया जा रहा था, बल्कि एक ही बर्तन में यह खाना बनाया जा रहा था।

यह कोई पहला मामला नहीं था, जब इस तरह वेज खाने के साथ हड्डी भी निकली हो, कई बार अलग-अलग मामले सामने आते हैं। कभी वेज खाना ऑर्डर किया जाता है और उसकी जगह नॉनवेज खाना ही डिलीवर कर दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here