न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले इस वक्त बड़ी ही बेसब्री से नतीजों की राह देख रहे हैं। वे जानना चाह रहे हैं कि परिणाम का एलान कब होगा।
हालांकि, सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम के बारे में कोई एलान नहीं किया गया है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार , यह दावा किया जा रहा है कि नतीजे जल्द ही घोषित हो सकते हैं।
साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम आज से 15 नवंबर, 2024 तक घोषित हो सकता है। चूंकि अभी तक परीक्षा कंडक्ट कराने वाले बोर्ड ने इस संबंध में कोई ऑफिशियल सूचना नहीं रिलीज की है
तो उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल csbc.bihar.gov.in पर लगातार नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें सटीक डेट के बारे में मालूम हो सके। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी राउंड में भी शामिल होना होगा। साथ ही कैंडिडेट्स के लिए डीवी राउंड भी कंडक्ट कराया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों पूर्ण की जांच भी की जाएगी।

