कानपुर। सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जहां एक और जनसभा करके समाजवादी पार्टी पर हल्ला बोला वही ग्वालटोली चौराहे से अहिराना चौराहे तक सामाजिक वर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ एक रथ में सवार होकर हाथ जोड़ते हुए आम जनमानस से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

शाम 4 बजे ग्वालटोली में आयोजित सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करने मंच पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के मुखिया की सभा में कुर्सियां खाली पड़ी थी वहीं भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक सम्मेलन में कुर्सियां कम पड़ गई है। यहां मंच पर पूरा एनडीए है। विधानसभा में 2 सम्मानित मंत्री इस विधानसभा में डटे है यह दोनों कभी चुनावी नहीं हारे। 22 बदला 24 में लेना है। पूरी तरह से लेना है। इवीएम मशीन जब तक लबालब नहीं भरी होंगी हम लोग मेहनत करते रहेंगे श्री मौर्या ने कहा कि डबल इंजन में हमारे रमेश अवस्थी भी यहां हैं मैं कार्यकर्ता पहले हूँ और उप मुख्यमंत्री बाद में हूं।

लखनऊ में समाजवादी कार्यालय में चर्चा है की वह सभी 9 सीटें हार रहे हैँ सपा की लुटिया डूबने जा रही सपा की साईकल को पंचर कर जनता उसे सैफई में गैराज में भेजना चाहती है। खन्ना जी ने बताया की सपा मुखिया की सभा में कुर्सी खाली हैं । सपा को वोट देना कुंए में वोट डालने जैसा है। आप सब जानते हो कानपुर से नारा गढ़ा गया है कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा उस गाड़ी में बैठा गुंडा। अखिलेश यादव इन सबके मुखिया हैँ। पहले यहां दंगा होते थे जब से भाजपा की सरकार बनी तब से दंगा नहीं हुआ अगर यह गुंडे को टिकट नहीं देते तो यहां पर उपचुनाव की नौबत ना आती। अब गुंडागर्दी की राजनीति नहीं हो विकास और सुशासन की राजनीति होंगी। यहां लोगों ने मन बना लिया हैँ की भाजपा को जिताना हैँ गुब्बारे की हवा निकल गयी हैँ हरियाणा में भी हमारी तीसरी बार सरकार बनी है कांग्रेस मुक्त देश और सपा बसपा से मुक्त उत्तर प्रदेश।

कानपुर के ज्योतिष ने बताया 47 तक सीएम नहीं बनेंगे अखिलेश
कानपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से कहा कि कानपुर के एक ज्योतिष ने बताया है कि अखिलेश यादव की कुंडली में 2047 तक मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं उस ज्योतिष का नाम नहीं लूंगा। इतना सुनकर मंच और सामने जनता ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह आज अखिलेश की जनसभा में कुर्सी खाली रह गई हैं उसी तरह उनकी ईवीएम भी खाली ही निकलेगी।
सपा की नैया को डुबोने का यही समय है। महाराष्ट्र और झारखण्ड में भी हमारी सरकार बनने जा रही है। संविधान ख़त्म करने का दुष्प्रचार किया, राहुल गाँधी और सपा संविधान की दुश्मन है। हमने वादा किया था की रामलला का भव्य मंदिर मनाएंगे और बना दिया। आज कश्मीर में 370 हटा दिया गया। जो कहा हमने वो किया। मैं निवेदन करना चाहता हो यह चुनाव 2027 में यूपी की तीसरी बार चुनावी जीत की शुरुआत है। हम करहल भी जीत रहे हम सीसामऊ भी जीतेंगे। सुरेश नहीं केशव भी यहां प्रत्याशी है । इस मंच को हम झुकने नहीं देंगें। कमल का बटन दबाएंगे और योगी और मोदी के हाँथ मजबूत करेंगे। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने अंदाज में कहा कि घर घर में खुशहाली पहुंचे बस इतना फ़र्ज निभा देना बस तुम कमल का बटन दबा देना।
सामाजिक सम्मेलन के उपरांत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी हजारों सामाजिक वर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क करने के लिए जैसे ही रथ पर चढ़े मोदी योगी केशव मौर्या जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों के संपूर्ण वातावरण चुनावी रंग में रंग गया। ग्वालटोली बाजार से लेकर अहिराणा चौराहे तक घरों से जय जय श्री राम के नारे और पुष्प वर्षा से सड़क फूलों से पट गई । गुमटी गुरुद्वारा कमेटी के सरदार हरजीत सिंह अमरजीत सिंह पम्मी सरदार सिमरनजीत सिंह आदि ने केशव प्रसाद मौर्य का मंच पर स्वागत कर कहा कि सिख समाज भाजपा के साथ है।

