UPPSC Protest : प्रयागराज में 5वें दिन छात्रों का छात्रों का धरना समाप्त, लोक सेवा आयोग के सामने से हटे

0
178

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रयागराज में 5वें दिन छात्रों का छात्रों का धरना समाप्त, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पूर्व की भांति ‘एक दिन-एक पाली’ में कराने और आरओ /एआरओ पर समिति का गठन करने के फैसले से संतुष्ट छात्रों का धरना प्रदर्शन फिलहाल अब समाप्त कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, “ सरकार ने हमारी 90 फीसदी मांगे मान ली है और पूरी उम्मीद है कि बची हुयी मांगों पर भी गठित कमेटी सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। इसलिये हम धरना खत्म करने के लिए तैयार हैं। धरना स्थल पर कुछ छात्र अभी भी है जो अपनी स्वेच्छा से हैं और उनका संघर्ष समिति के आंदोलन से कोई भी लेना देना नहीं है।”

गौरतलब अब ये है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद आयोग ने गुरुवार को पीसीएस की पुरानी ‘एक दिवसीय परीक्षा’ व्यवस्था बहाल करने का निर्णय लिया था। हालांकि समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए भी पुरानी व्यवस्था बहाली को लेकर छात्रों का यूपीपीएससी आंदोलन आज सुबह तक लगातार जारी था।

दोपहर बाद छात्रों ने समिति की रिनोर्ट आने तक आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है। इससे पहले आंदोलित प्रतियोगी छात्रों का कहना था कि पीसीएस परीक्षा पूर्व की भांति ‘एक दिन-एक पाली’ में कराने की घोषणा कर दी लेकिन आरओ /एआरओ पर निर्णय नहीं लेकर समिति गठित करने की बात कर आयोग छात्र आंदोलन को बांटने का मुख्य काम किया है।

उनका ये भी कहना है कि अगर पीसीएस की परीक्षा कराई जा सकती है तो आरओ/एआरओ की क्यों नहीं। इससे पहले भी तो यहीं परीक्षाएं ‘एक दिन-एक पाली’ में कराई जा चुकी हैं। हालांकि अधिकारियों के समझाने के बाद छात्रों ने समिति की रिपोर्ट आने तक अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here