UP : नगर निकायों में बड़े पैमाने पर जल्द होगी भर्ती, जानिए पदोन्नति वाले कौन से पद हैं खाली

0
288

न्यूज़लिंक हिंदी। अब यूपी में सरकार नगर निकायों में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू कर रही है। निकायों में विभिन्न संवर्ग के रिक्त लगभग 1739 पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इनमें लगभग 1120 पद सीधी भर्ती के जरिये भरे जाएंगे। जबकि करीब 619 पदों को पदोन्नति से भरा जाना है। इन पदों में अधिकारी, राजस्व, अभियंत्रण, लिपिक, लेखा, ऑडिट, उद्यान, स्वास्थ्य और पशु कल्याण संवर्ग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। सीधी भर्ती वाले पदों के लिए जल्द ही अधियाचन उप्र लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की पूर्ण तैयारी कर रहे है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अब शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग के स्तर पर विभाग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी भी शुरू की गई है। पहले चरण में तो सिर्फ पदोन्नति कोटे के पदों को भरने की कार्यवाही भी की जाएगी।

इसके बाद सीधी भर्ती वाले पदों को भरने के लिए प्रस्ताव आयोगों को भी भेजा जाएगा। समूह क व ख के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। जबकि समूह ग के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप्र राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को ही भेजा जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here