न्यूज़लिंक हिंदी। रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बावजूद रुपया शुरुआती कारोबार में अपने निम्नतम स्तर से उबरकर आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने ये भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा में सुधार को समर्थन भी मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.42 प्रति डॉलर पर खुला।
सौदों के बाद 84.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त के साथ ही दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.46 पर बंद हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार, विदेशी मुद्रा बाजार गुरु नानक जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक लगभग 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.68 पर रहा।
अगर ये माने की अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को बिकवाल भी रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से लगभग 1,849.87 करोड़ रुपये के शेयर भी बेचे।

