न्यूज़लिंक हिंदी। प्रयागराज में हुआ हादसा नैनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। रिफाइंड से लदी एक ट्रक पूरी तरह से अनियंत्रित होकर रेलवे की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गई।
घटना में दीवार गिरने से एक महिला यात्री दीवार में पूरी तरह से दब गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर बहुत ही ज्यादा हड़कंप मच गया। घटना के बाद सूचना पर जीआरपी ने पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और महिला यात्री को इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, मऊ टीकमगढ़ की रहने वाली सरोज देवी अपने पति दयाल सहित अन्य 19 लोगो के साथ महाकुम्भ में काम के लिए प्रायगराज के लिए आई थी। देर रात वह पैसेंजर ट्रेन से सभी लोग प्लेटफार्म नंबर चार पर उतर गए थे।
उस दौरान सरोज देवी कैंटीन के पास नल से पानी भरने के लिए वह चली गई। तभी रेलवे लोको साइडिंग से रिफाइंड लादकर डांडी जा रहे ट्रक चालक ने नशे में रेलवे की दीवार को तोड़ते हुए प्लेटफार्म में ही घुस गई।
जिससे दीवार बुरी तरह से गिर गई और महिला उसमे दब गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी सी मच गई। घटना की जानकारी होने पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर तुरंत ही पहुंच गई। महिला को कीसी तरह से मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में जल्द ही भेज दिया गया।

