आईसीसी के अध्यक्ष पद पर जय शाह का रविवार 1 दिसंबर को कार्यकाल शुरू हो गया। जय शाह ने बयान जारी कर कहा कि साल 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराना और क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में है।जय शाह साल 2019 में बीसीसीआई के सबसे कम उम्र के मानद सचिव बने थे। अब महज 35 साल की उम्र में जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष बन गये हैं।
जय शाह ने कार्यकाल शुरू होने पर कहा, कि मैं आईसीसी के अध्यक्ष की भूमिका के तौर पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।