प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा को जन्मदिन की दी बधाई, भाजपा में उनके उल्लेखनीय योगदान को ही सराहा

0
173

न्यूज़लिंक हिंदी। जेपी नड्डा आज अपना 64 वा जन्मदिन मना रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को उनके 64वें जन्मदिन पर बधाई दी और पार्टी में उनके उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा भी की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं नड्डा जी को कई वर्षों से जानता हूं और मैंने पार्टी में उनके उल्लेखनीय योगदान को बहुत ही करीब से देखा है। उन्होंने हर संगठनात्मक, विधायी और कार्यकारी जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाया भी है। वह एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों में सबसे योग्य हैं।’’

उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा के कई अन्य नेताओं ने राज्यसभा में सदन के नेता को शुभकामनाएं दीं। नड्डा 2020 से सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नड्डा की सादगी, विनम्रता और दृढ़ता असाधारण योग्य है। सिंह ने कहा, ‘‘उन्होंने पार्टी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here