Kanpur : नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को एक पान मसाला के झोले में, मिला कुछ ऐसा सामान जिसे देख रह गए हैरान

0
256

न्यूज़लिंक हिंदी। नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को एक पान मसाला के झोले में एक नाल कटी सिंगल बैरल बंदूक 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और 2 पीतल के जिंदा कारतूस मिले।

झोले में कल्याणपुर स्थित ज्वैलर्स की दो दुकानों के खाली ज्वेलरी पर्स भी मिले थे। पुलिस मामले की पूर्ण जांच कर रही है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और राहगीरो की भीड़ भी इकठ्ठा हो गयी।

ग्रामीणों की सूचना पर मंधना बिठूर थाने का फोर्स मौके पर जल्द ही पहुंचा और बैग को अपने कब्जे में लिया। बैग के अंदर कल्याणपुर स्थित ज्वैलर्स की दो दुकानों के खाली ज्वेलरी पर्स भी मिले। अब पुलिस मामले की पूर्ण जांच कर रही है।

पनकी नहर में पानी कम होने से ग्रामीण बच्चे मछलियों का शिकार करते हैं। शिकार करते समय झोला दिखने के बाद झोला खोला तो होश उड़ गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मंधना अरुण कुमार सिंह ने कब्जे लेकर जांच शुरू की। हालाकि पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए बिना सामान को कब्जे में लेकर चले गए। और मामले की पूर्ण जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here