Bhopal News : अब न्यू ईयर पर घर को बना लें बार, झूम कर करे पार्टी , बस लाइसेंस के लिए देने होगा इतना पैसा

0
191

अब न्यू ईयर पर घर को बना लें बार, झूम कर करे पार्टी, शराब के शौकीन लोगों के लिए ये बहुत ही अच्छी खबर है। अब उन्हें शराब पीने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।

और साथ ही एक तय मात्रा में इसे अपने घर पर स्टाक भी कर सकते हैं, ऐसे आयोजनों पर पुलिस और आबकारी विभाग भी कोई प्रतिबंधात्मक और कानूनी कार्रवाई बिल्कुल भी नहीं करेगा।

दरअसल, ये सब करने के लिए आपको आबकारी विभाग से परमिशन लेनी पड़ेगी। इसके लिए तय लाइसेंस शुल्क का भुगतान भी विभाग को करना होगा।

और घर में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के लिए आबकारी विभाग एक दिन के लिए लाइसेंस भी जारी कर रहा है, नए साल को देखते हुए 31 दिसंबर के लिए यह छूट रहेगी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ नए साल का स्वागत करते हैं।

और इस दौरान ढाबे और होटल समेत अन्य स्थानों पर शराब पार्टियों का आयोजन भी होता है, लेकिन इसका टैक्स सरकार को नहीं मिलता। इसीलिए आबकारी विभाग अब घर, फार्म हाउस, होटल और ढाबों पर 31 दिसंबर के लिए शराब पार्टी का लाइसेंस दे रहा है।

नए साल पर यदि आपको घर पर ही जश्न मनाना है, तो ऐसे लोगों को शराब पार्टी करने के लिए 500 रुपये का लाइसेंस शुल्क चुकाना होगा। वहीं, कम्यूनिटी हाल या फार्म हाउस जैसी जगहों पर शराब पार्टी के लिए 5000 हजार रुपये में एक दिन का लाइसेंस मिलेगा।

और इसी तरह होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में 31 दिसंबर को शराब पार्टी का आयोजन करने के लिए 10 हजार रुपये लाइसेंस शुल्क चुकाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here