एक बार फिर रचा षड़यंत्र, कानपुर के शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक खाली गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया।
रेलवे पुलिस और जीआरपी ने गैस सिलेंडर को कब्जे में लेकर तुरंत जांच शुरू कर दी है। और बुधवार को एसपी जीआरपी ने मौके पर जांच की और किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका जताई है।
शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम में क्रासिंग संख्या 45 के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की रात एक खाली गैस सिलेंडर मिलने से सनसनी सी फैल गई। रेलवे पुलिस व जीआरपी ने गैस सिलेंडर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
इसके अलावा बुधवार को एसपी जीआरपी ने मौके पर जांच की और किसी शरारती तत्व का हाथ माना है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर चार माह पहले ट्रैक पर गैस सिलेंडर रख कर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की मुख्य कोशिश की गई थी। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया था।
और अब शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से मुड़ेरी गांव के पास नौ सितंबर की रात रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई थी।
इस घटना की जांच के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। एनआइए ने जांच में किसी आतंकी साजिश से इन्कार किया था
इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी को गैस सिलेंडर रखा मिला। गैस सिलेंडर खाली और कुछ पुराना दिख रहा था, लेकिन साजिश की आशंका मान जीआरपी ने जांच शुरू की है। मौके पर एक खाली बोरी भी पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि सिलेंडर को बोरी में ही लाया गया है।
ये भी बता दें कि रेलवे ट्रैक पर एक बार फिर गैस सिलेंडर मिलने से अधिकारियों ने मामले की सघनता से जांच शुरू कर दी। क्रासिंग के आसपास कुछ दुकानदारों से मामले को लेकर पूछताछ की गई।
लेकिन अभी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। बुधवार को जीआरपी के एसपी अभिषेक वर्मा व इटावा रेलवे पुलिस के एसीपी उदय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम के साथ मुख्य जांच की।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी शरारती का हाथ हो सकता है। सिलेंडर ट्रैक पर रखकर पुलिस व प्रशासन को परेशान करने के लिए ही किया गया है।