अब बालों को जड़ से काला करने के लिए, बस लोहे की कढ़ाही में ये चीजे मिलाकर रात भर रखें, फिर देखिये

0
98

सफेद बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इन हेयर कलर में मौजूद केमिकल बालों को काला तो कर देते हैं, लेकिन कई बार इसमें पाया जाने वाले केमिकल बालों को डैमेज भी कर देता है।

और अब ये बता दें कि आप घरेलू नुस्खों की मदद से बिना केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए भी अपने बालों को काला कर सकते हैं, बालों को काला करने का ये देसी नुस्खा लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपने एक वीडियो में शेयर भी किया है।

और उन्होंने बताया कि अपने बालों को काला करने के लिए वो देसी नुस्खा आजमाती है। आइए जानते हैं क्या है वो नुस्खा जिसे इस्तेमाल करके भारती अपने वाइट हेयर को ब्लैक भी रखती हैं।

जानिए सामग्री
एलोवेरा
कॉफी
चाय पत्ती का पानी
अंडा
मेहंदी

और इन देसी हेयर डाई को तैयार करने के लिए एक लोहे की कढ़ाही में मेहंदी, एलोवेरा, कॉफी, चाय की पत्ती का पानी और अंडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इन सभी चीजों को मिलाकर रात भर भीगने के लिए भी रख दें।

इसके बाद अगले दिन आप देखेंगे कि इस मिक्सचर का रंग पूरी तरह से काला हो गया है, अब आप इसे अपने बालों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।

लगभग एक घंटा लगा रहने के बाद बालों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। ये नुस्खा बालों को नेचुरली काला करने में पूर्ण मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here