आज आम आदमी पार्टी सासंद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में प्रवेश करने से रोक दिया गया।
इसके बाद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने सीएम आवास के बाहर ही धरना दे दिया। उन्होंने कहा कि हमें सीएम आवास जाने से क्यों रोका जा रहा है।
इतना ही नहीं आप’ नेताओं ने मीडिया को मुख्यमंत्री आवास का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था। भाजपा लगातार दावा भी करती आ रही है कि अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान उनके आधिकारिक आवास को ‘‘शीश महल’’ में बदल दिया गया।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने आवास पर आने की अनुमति मांगी थी तो संजय सिंह और भारद्वाज ने कहा, हमें मुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश करने की अनुमति क्यों चाहिए?
और भारद्वाज को एक अधिकारी से बोलते हुए सुना गया, आपको हमें रोकने का निर्देश किसने दिया? मैं एक मंत्री हूं और मैं यहां मुआयना करने के लिए आया हूं। आप मुझे कैसे रोक सकते हैं और ये किसके आदेश पर? क्या आपको उपराज्यपाल से निर्देश मिले हैं?।
इससे पहले सिंह और भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में ये भी कहा कि वे पत्रकारों को प्रधानमंत्री आवास पर भी ले जाएंगे, जिसे ‘आप’ ने ‘‘राज महल’’ करार दिया और दावा किया कि इसे 2,700 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त भारद्वाज ने कहा, जैसा कि वादा किया था, हम सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास छह, फ्लैगस्टाफ रोड पर जाएंगे और भाजपा के दावे के अनुसार वहां ‘गोल्डन कमोड’, ‘स्विमिंग पूल’ और ‘मिनी बार’ खोजने की कोशिश भी करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस बात पर गौर किया जाना चाहिए ये दोनों संपत्तियां सरकारी आवास हैं। इन्हें करदाताओं के पैसे से बनाया गया है और कोविड महामारी के दौरान ही निर्माण हुआ।
और भाजपा के तंज की प्रतिकिया में ‘आप’, भाजपा को प्रधानमंत्री आवास को मुद्दा बनाकर घेरने की कोशिश कर रही है। ‘आप’ का कहना है कि प्रधानमंत्री एक आलीशान जीवन ही जीते हैं ।
और पार्टी ने उनके आधिकारिक आवास को ‘‘राज महल’’ करार दिया है। भाजपा, विधानसभा चुनाव के अपने प्रचार अभियान में ‘‘शीश महल’’ के मुद्दे पर ‘आप’ को घेरने में लगी हुई है।