Bareilly: जानिए ऐसे कॉलेज का कारनामा, जहां पर छात्राओं को दिया जा रहा सूड़ियों वाला भोजन

0
174

बरैली का एक ऐसा कॉलेज जहां पर छात्राओं को दिया जा रहा सूड़ियों वाला भोजन, मिड- डे -मिल में कीड़े निकलने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने हंगामा किया और प्रिंसिपल से शिकायत भी की, जिसे उन्होंने फेंकवा दिया।

ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज में मेन्यू के आधार पर एक एनजीओ रोज बच्चों को भोजन उपलब्ध कराती है। मंगलवार को छात्राओं को दिए खाने में सूड़िया निकली, जिसकी शिकायत प्रधानाचार्या से की। उन्होंने भोजन को चेक करने के बाद फेंकवा दिया गया।

इसके अलावा भोजन न मिलने पर बच्चे भूखे रह गए। स्वयंसेवी संगठन की ओर से मीरगंज क्षेत्र के कई कॉलेजों और विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति की जाती है। इसी संस्था की ओर से ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज में भी सब्जी और चावल भेजे गए थे।

बच्चों का आरोप है कि खाना खाने के दौरान बच्चों को प्लेट में सूड़ियां नज़र आई । प्रधानाचार्या प्रियंका ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार एनजीओ की ओर से खराब केले, और अन्य फल भी दिए गए हैं। इसकी शिकायत की जा चुकी है इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।

कई बार एमडीएम की खराब गुणवत्ता पर एनजीओ संचालक को चेताया गया था। खराब खाना निकलने पर एनजीओ को चेतावनी ही दी जा चुकी है। उसके बाद भी कोई सुधार नहीं है।बच्चों के भविष्य से हम कोई खिड़वाड़ नहीं चाहते।

एनजीओ संचालक बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।बच्चों को सही खाना नहीं दे रहे हैं।इसके बावजूद भी मंगलवार को भोजन में सुडियां निकली। “

ये भी बता दें कि जीपी गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा की मामले की जानकारी मुझे अब मिली है। कल कॉलेज जाऊंगा। यदि खाने में वास्तव में सुड़िया निकली हैं तो एनजीओ के खिलाफ इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here