भयंकर सर्दी के चलते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 12वीं तक के स्कूलों का अवकाश दो दिन के लिए बढ़ा दिया है।
अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 11 जनवरी को ही खुलेंगे।शीत लहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है।
12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 11 जनवरी को खुलेंगे। इसके साथ ये भी कहा गया है कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य कर सकेंगे।
इसके अलावा शीतलहर की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी बोर्डों के 12वीं तक के विद्यालयों का 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर के मुताबिक सभी राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। और इस दौरान स्कूल आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी न कराएं।
अवकाश की सूचना स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर अभिभावकों को पूर्ण रूप से देनी होगी। और इस दौरान अगर विद्यालय संचालित मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।