माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा डेट में अब बदलाव किया है, बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के बजाए अब मार्च में ही किया जाएगा।
रीट 2024 परीक्षा के लिए तारीखों में बदलाव किया गया है, मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से ही शुरू होगी।
और पहले हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से और इंटरमीडिएट की 20 फरवरी से शुरू होनी थी, नए शेड्यूल के अनुसार बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी।
राजस्थान बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विषय वार टाइम टेबल भी जारी करेगा। पिछले साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
और राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूलों से ही मिलेगा। टाइम टेबल जारी करने के कुल दिनों बाद आरबीएसई हाॅल टिकट भी जारी करेगा। और अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने संबंधित स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।