अब तक की सबसे गर्म 2025 की जनवरी का रिकॉर्ड हुआ दर्ज़, कहीं खतरे का निशाना तो नहीं

0
319

अब तक की सबसे गर्म 2025 की जनवरी का रिकॉर्ड हुआ दर्ज़, दरअसल, इस साल जनवरी के महीने में रेकॉर्ड सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को यह जानकारी दी। ऐसा ‘ला नीना’ के प्रभाव के बावजूद हुआ। ‘ला नीना’ जलवायु संबंधी घटना है, जो आमतौर पर ग्लोबल टेम्प्रेचर यानी तापमान को हूत ही ठंडा करता है।

जनवरी में ही वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन ने 2024 को अब तक का सबसे गर्म साल घोषित किया था।

और जनवरी के महीने में सबसे अधिक तापमान की घटना ऐसे समय में हुई है, जब धरती पर 2024 को सबसे गर्म साल के रूप में अनुभव भी किया जा रहा है।

यह पहला ऐसा साल होगा, जब औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक भी दर्ज किया गया।

यूरोपीय क्लाइमेट सर्विस कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज के अनुसार, जनवरी 2025 में औसत तापमान 13.23 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया।

यह पिछले साल सबसे गर्म जनवरी से 0.09 डिग्री और 1991-2020 के औसत से 0.79 डिग्री से भी अधिक है।

इस बीच दुनिया के कई हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा है। जनवरी में समुद्र की सतह का तापमान 20.78 डिग्री ही था।

इसके अतिरिक्त यूरोप के बाहर नॉर्थ-ईस्ट और नॉर्थ-वेस्ट कनाडा, अलास्का और साइबेरिया में औसत तापमान सामान्य से अधिक ही रहा। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के अलावा अंटार्कटिक का औसत तापमान भी सामान्य से ही अधिक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here